रुडकी, मार्च 4 -- केएल डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इस दौरान फर्राटा रेस में पुरुष वर्ग में निखिल और महिला वर्ग में क्रिस्टिना ने बाजी मारी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग दी। केएल पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एमपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट निकाला। अतिथियों के सामने 100 मीटर रेस हुई। इसमें पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर निखिल राणा, दूसरे पर कपिल देव और तीसरे स्थान पर अर्पित रहे। महिला वर्ग में पहले स्थान पर क्रिस्टिना, दूसरे पर नेहा और तीसरे पर किरण रही। गोला फेंक में पुरुष वर्ग में निखिल, सूरज व विवेक क्रमश पहले दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.