गोपालगंज, फरवरी 10 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर एकडेरवा हनुमान चौक के समीप स्थित ओम साईं फर्नीचर दुकान में रविवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सामान और नकदी की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान संचालक ने थाने में आवेदन देकर दो नामजद सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बगहा सैदा गांव निवासी दुकान संचालक सुजीत कुमार ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब पांच बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर से फर्नीचर बनाने में प्रयुक्त वुड प्लानर , ड्रिल मशीन, राउटर मशीन सहित अन्य उपकरण गायब थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.