गोपालगंज, फरवरी 13 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के एकडेरवा हनुमान चौक स्थित ओम साई फर्नीचर दुकान में बीते रविवार को हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। अज्ञात चोरों ने बंद दुकान का ताला तोड़कर मशीन रंदा, राउटर, जिगसा, ड्रिल, प्लेनर, कटिंग ग्राइंडर व स्प्रे मशीन सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए। चोरी गई मशीनों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा गल्ले से 40 हजार रुपए नकद भी ले गए। कुल मिलाकर करीब चार लाख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है। दुकानदार सुजीत कुमार ने गांव के लालबाबू मांझी, सुमीत कुमार उर्फ टीपू समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छ...