सोनभद्र, दिसम्बर 6 -- अनपरा,संवाददाता। राष्ट्रीयकोलियरी श्रमिक संघ इंटक में विवाद तूल पकड़ रहा है। आरसीएसएस के तात्कालिक महासचिव विरेन्द्र सिंह बिष्ट की गुहार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट बैढ़न ने मोरवा पुलिस को महासचिव के कूटरचित हस्ताक्षर बनाने एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने की शिकायत की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिये है। विरेन्द्र सिंह बिष्ट का आरोप है कि संगठन का चुनाव अनावेदकगणों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों व हस्ताक्षर स्कैन कर जालसाजी से किया गया। इस बाबत मोरवा पुलिस से शिकायत की गयी लेकिन उन्होने कोई कार्रवाई नही की जबकि उन्हे फर्जी हस्ताक्ष्रर की रिपोर्ट भी सुपुर्द की गयी थी । पुलिस अधीक्षक से भी जब शिकायत का कोई असर नही हुआ तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने अब पुलिस को सूचना रिपोर्ट लेखबंद करने और उचित अन्वेषण उपरान्त अभियोग पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.