रुद्रपुर, दिसम्बर 27 -- सितारगंज, संवाददाता। बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खाते से 17.14 लाख रुपये निकालने का प्रयास करने वाले आरोपी उर्दू अनुवादक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। बीडीओ सीआर आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 दिसंबर को उनके कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर इंडियन बैंक सितारगंज में विधायक निधि योजना के खाते के लिए चेकबुक का आवेदन किया। फिर 3 दिसंबर को उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक ऑफ बड़ौदा सितारगंज में संचालित विधायक निधि के खाते से 4.5 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया। 11 दिसंबर को दोबारा उसने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर इंडियन ओवरसीज बैंक सिसौना में 5.75 लाख, 3.85 लाख और 3.04 लाख रुपये के तीन चेक जमा किए। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.