एक संवाददाता, अगस्त 23 -- बिहार में एक मृत शिक्षक पर एफआईआर का अजब-गजब मामला सामने आया है। बांका जिले के शंभूगंज में फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में शिक्षक निरंजन कुमार पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने केस दर्ज करा दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि शिक्षक की 5 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। टीचर के परिजन भी इस बात से हैरान हैं। शिक्षक के परिजन का कहना है कि उन्होंने प्रखंड बीआरसी से लेकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय तक मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि भेज दी थी। इसके बावजूद गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मृत शिक्षक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। मिर्जापुर पंचायत के सोंडीहगांव निवासी निरंजन कुमार कई वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में पदस्थापित थे। शिक्षा विभाग की सर्टिफिकेट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.