देहरादून, दिसम्बर 24 -- रुड़की। नारसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिकारपुर हज्जरपुर में कागज़ों पर सड़क निर्माण दिखाकर किए गए फर्जीवाड़े के मामले में दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान की मांग पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। इससे पूर्व जांच में 14 सर्वमौसम और 5 सीसी सड़कें मौके पर नहीं मिली थीं। जांच के बाद ग्राम प्रधान समेत चार जिम्मेदारों से 31.76 लाख रुपये की मय अर्थदंड वसूली के आदेश दिए गए थे, जो फिलहाल बरकरार हैं। दोबारा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...