चमोली, अगस्त 28 -- गोपेश्वर, संवाददाता। चमोली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गुरुवार को आरोपी को पुरसाड़ी जिला कारागार भेज दिया गया है। 2024 में अजय सिंह निवासी हल्दापानी ने थाना गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से एक फर्जी वेबसाइट पर निवेश का लालच देकर उनसे 11,82,000 रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अनुरोध ब्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर तकनीकी एवं अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने बुधवार को चमोली टैक्सी स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.