गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विदेश भेजने के नाम पर गोरखपुर और आसपास के जिले के 36 लोगों के साथ जालसाजी करने वाले युवक को चौरीचौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देवरिया जिले के बसडीला छोटा निवासी आकाश सिंह उर्फ अखिलेश सिंह ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लोगों का पासपोर्ट और 23.85 लाख रुपये लेकर कूटरचित वीजा दे दिया था। यह लोग मुम्बई में फ्लाइट पकड़ने पहुंचे तब पता चला कि उनके पास मौजूद वीजा फर्जी है। उन्होंने आकाश और उसके साथियों को फोन किया तो इन लोगों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। काफी परेशान होने के बाद पीड़ित किसी तरह से घर लौटे और आरोपित से अपना पैसा तथा पासपोर्ट की मांग करने लगे। जिसके बाद आरोपित ने पैसा देने से इनकार कर दिया साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। चौरीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.