गंगापार, फरवरी 21 -- फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम के आगमन की सूचना पर फरियादियों की लंबी कतारें लग गई। डीएम ने सुनवाई के पूर्व रजिस्ट्री ऑफिस, लेखपाल कक्ष का निरीक्षण किया। बाद में लेखपालों को वसीयतनामा और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर चेताया। फूलपुर तहसील सभागार में पूर्व की सूचना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष कुमार वर्मा उपस्थित हुए। उनके आने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी रही। फरियादी डीएम के टेबल तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए खड़े हो गये। डीएम ने सभी से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए सुनवाई पर शुरू की। इसके पूर्व उनके द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय और लेखपाल कक्ष का भी निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं ने वसीयतनामा व अन्य समस्याओं के संदर्भ में बातें रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.