गिरडीह, जनवरी 31 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्राम महेशरायडीह निवासी सचिन कुमार ने खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन देकर राजधनवार के पप्पू मोदी पिता स्वर्गीय दशरथ मोदी के विरुद्ध फर्जी वंशावली बनाकर उनकी जमीन पर दावा ठोकने का आरोप लगाया है। कहा कि वर्तमान में वे धनबाद जिला के बैंक मोड़ थाना (भूली ओपी) के श्याम नगर में रहते हैं। आवेदन में कहा गया है कि जमुआ प्रखंड के ग्राम महेशरायडीह के मौजा नं 18,प्लॉट नं 322 व रकवा 1.07 एकड़ जमीन जो झरी मोदी और दुखिया मोदी के नाम से सर्वे खतियान में दर्ज है। यह उनलोगों की पुश्तैनी जमीन है। दुखिया मोदी का कोई वंश नहीं है। जबकि पप्पू मोदी जो राजधनवार का रहनेवाला है ने फर्जी वंशावली बनाकर उक्त जमीन पर कब्जा जमाने के लिए उस पर दावा किया जा रहा है। जो बिल्कुल गलत है। आवेदन के प्रति जिले के डीसी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.