भागलपुर, जनवरी 17 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के नगरपारा निवासी सौरभ कुमार सिंह को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुजीत कुमार मालाकार ने भवानीपुर थाना में भाई दीपक और भाभी खुशबू देवी पर घर की जमीन को परती बताकर दूसरे के पास फर्जी तरीके के बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भवानीपुर पुलिस ने अनुसंधान क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा। भवानीपुर एसआई हरिश्चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि केवाला में सौरभ कुमार गवाह में नाम दर्ज होने पर अप्राथमिकी अभियुक्त होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...