नैनीताल, फरवरी 18 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल में संचालित एक फर्जी म्यूचुअल निधि कंपनी के दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी के मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर पीड़ितों में आक्रोश है। मामले को लेकर पीड़िता सावित्री देवी ने एसएसपी से शिकायत कर विवेचना में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2019-20 में भूमि सेल्स इंडिया लिमिटेड नाम से एक कंपनी खोली गई, जिसे बाद में सरल भूमि को-ऑपरेटिव अर्थन प्रॉफिट क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड और फिर यूजीबी म्यूचुअल निधि लिमिटेड के नाम से संचालित किया गया। आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर अनूप कुमार श्रीवास्तव, विमल रावत, गौरव सक्सेना, मोहम्मद इमरान, राजेश कुमार, अब्दुल रहमान समेत अन्य ने निवेश के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराई और बाद में फरार हो गए। अगस्त 2020 में थाना मल्लीताल में धोखाधड़ी...