बुलंदशहर, फरवरी 24 -- नगर क्षेत्र के एक बिल्डर से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीड़ित नीरज बंसल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह अनन्ता डेवलपर्स जैसी फर्मों के माध्यम से आवासीय कॉलोनियां विकसित करते हैं। उनकी फर्म ने बुलंदशहर खुर्जा-विकास प्राधिकरण के माध्यम से वलीपुरा क्षेत्र में 30,157 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। इसी कालोनी को विकसित करने के लिए उनके द्वारा अंजू सैनी पत्नी स्व.रमेश चंद निवासी गांव वलीपुरा से उसके हिस्से की जमीन पंजीकृत बैनामे से खरीदी थी। आरोप है कि जमीन के पुराने मालिकान...