प्रयागराज, जनवरी 3 -- एक अधिवक्ता ने सिविल लाइंस थाने में फर्जी मुकदमे में फसाकर नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता संजय कुमार मौर्य ने अपनी तहरीर में बताया कि शुभराम कुशवाहा निवासी सेवईत रेलवे फाटक, गोहरी थाना सोरांव की बेटी निधि से अप्रैल 2021 में उसकी शादी हुई थी। कुछ महीने बाद अनबन होने पर निधि अपने पिता के घर चली गई और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा सोरांव थाने में दर्ज करा दिया। समझौते के लिए 30 लाख रुपए की मांग की गई। इसी मुकदमें में समझौते के लिए शुभराम कुशवाहा उसे जान से मरवाने व सरकारी नौकरी करने वाले उसके बड़े भाई को फर्जी मुकदमे में फसाकर नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दे रहा है। संजय मौर्य का आरोप है कि शुभराम पहले भी उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...