गढ़वा, मार्च 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता धीरज दुबे ने बताया कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए 60 वर्षीया परित्यक्ता महिला का इस्तेमाल किया गया है। वह महिला मायके में रहकर भाई-भतीजे पर आश्रित है। परित्यक्ता महिला का भतीजा एक राष्ट्रीय पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। भोजन और भरण-पोषण के बदले महिला पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस षड्यंत्र के पीछे कुछ बड़े राजनीतिक लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द न्यायालय के माध्यम से शिकायतकर्ता के परिवार का मोबाइल का सीडीआर निकलवाकर मुख्य षड्यंत्रकारी का पर्दाफाश होगा। अनुसंधान के दौरान खुद को निर्दोष साबित करने के लिए रिकॉर्डिंग सहित पर्याप्त सबूत होने की बात कही। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है की वर्णित घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.