शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- शाहजहांपुर। फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा किए जाने के आरोपों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। शिकायत लेकर पहुंचे दर्जनों लोगों की कथित आरोपियों से तीखी झड़प हो गई। काफी देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान दो युवकों का मोबाइल छीनने की भी चर्चा है। थाना रोजा क्षेत्र के अहमदनगर निवासी एक दर्जन से अधिक लोग कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे थे। पीड़ितों का कहना है कि पुवायां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक ही जमीन का बैनामा अलग-अलग लोगों के नाम कर दिया। बैनामा कराने के बाद सभी खरीदारों ने मौके पर कब्जा कर नींव भराव भी करा लिया था। आरोप है कि 15 जनवरी को बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीन पर बुलडोजर चला दिया गया। पीड़ितों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे और विरोध किया ...