मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- मोरना निवासी योगेन्द्र तोमर पुत्र ओमपाल सिंह ने डीएम कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि दण्डी आश्रम के बराबर में ग्राम शुक्रताल, तहसील जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 7 बीघा बैनामी सम्पत्ति है। जितेन्द्र पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम शुकताल व सुशील पूर्व प्रधान ग्राम शुक्रताल द्वारा उपरोक्त बैनामी सम्पत्ति की फर्जी रसीद बनाकर उसके आधार पर जितेन्द्र ने अपने बेटों व अन्यो के हक में फर्जी बैनामे करा दिये हैं। ज्ञापन में इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा भूमाफियों द्वारा बैनामी सम्पत्ति पर कराये जा रहे अवैध निर्माण को रूकवाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.