रुडकी, जनवरी 8 -- कलियर, संवाददाता। शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में कृषि भूमि को पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के बावजूद दोबारा बैनामा कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रानीपुर के सलेमपुर निवासी स्वराज सिंह पुलिस को दी तहरीर दी है। बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में देवेन्द्र कुमार से विधिवत रजिस्टर्ड बैनामे के माध्यम से भूमि खरीदी थी । जिसका दाखिल-खारिज भी उनके नाम हो चुका था। वर्ष 2025 में कृषि ऋण के लिए खतौनी निकलवाने पर उन्हें जानकारी हुई कि उनका दाखिल-खारिज आदेश निरस्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...