जमशेदपुर, फरवरी 3 -- डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर फर्जी बैंकिंग मोबाइल एप आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। साइबर अपराधी बैंकिंग एप की हूबहू नकल कर लोगों को झांसे में लेते हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल के छात्रों ने स्कैमशील्ड नामक एआई आधारित साइबर सुरक्षा सिस्टम विकसित किया है, जो नकली और खतरनाक बैंकिंग एप की पहचान करने में सक्षम है। वर्तमान में कई नकली एप बन चुके हैं। ये असली बैंकिंग एप जैसा इंटरफेस बनाकर यूजर्स को भ्रमित करते हैं। ये एप लॉगिन आईडी, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारियां चुरा लेते हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अनजान एप को करता है स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.