संभल, जून 5 -- संभल जनपद की पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट और जनसेवा केंद्र संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है, आशंका है कि फार्मासिस्ट व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने भी जनसेवा केंद्र संचालक के साथ मिलकर फर्जी बीमा गिरोह का सहयोग किया है। पुलिस हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ करने में जुटी है और जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद है। अंतरराज्यीय फर्जी बीमा गिरोह में पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। 58 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और करीब 300 करोड़ रुपये के फर्जीबाड़े का खुलासा हो चुका है। अब पुलिस को कुछ और पुख्ता साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिन पर पुलिस टीम काम कर रही हैं। बुधवार को पुलिस टीम ने एक फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व बहजोई के जनसेवा केंद्र संचालक समेत चार लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.