बुलंदशहर, फरवरी 10 -- विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद के ग्राम बराल फर्जी फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीएम सिकंदराबाद से मिला। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को प्रकरण से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रतिनिधिमंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी हाजी अख्तर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणवीर अढ़ाना, जिला महासचिव कृष्णपाल या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.