रामपुर, जनवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकल नगरी निवासी अमृतवीर सिंह ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके भाई के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिवार के फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। परिवार की छवि धूमिल करने के लिए परिचितों को अश्लील मैसेज भी भेजना शुरू कर दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...