अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी में कर चोरी करने वाले गिरोह का गुरुवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया। इसमें कासगंज का सीए भी शामिल है। इनके पास से तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह ने फर्जी फर्म रजिस्टर कराकर 4.70 करोड़ के फर्जी बिल पर खरीद-बिक्री दिखाते हुए 70 लाख रुपये की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) हड़प ली थी। पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को नीमा हुसैन आबेदी ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उन्हें जीएसटी विभाग से एक करोड़ रुपये बकाये का नोटिस मिला है। जबकि उनकी फर्म फैबफोक साल 2021 में बंद हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच की तो पता चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.