रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। आरोपी मोनिश, जिसने अपनी पहचान छिपाकर मनीष के नाम से शादी की, पहले से ही शादीशुदा था। आरोप है कि उसने दहेज देने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को दिनेशपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना नानकमत्ता क्षेत्र की एक युवती ने दी तहरीर में बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी से हुई। बातचीत के बाद 11 दिसंबर 2024 को नानकमत्ता में कथित मनीष से शादी कर ली। शुरुआती समय में सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में आरोपी और उसके परिवार ने रुपयों की मांग शुरू कर दी। युवती के अनुसार, उसे ससुरालियों द्वारा पीटकर घर से निकाल दिया गया। घर छोड़ने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.