नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-77 निवासी युवती ने अपनी भाभी पर मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर उससे चैटिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने शादी के लिए अपनी प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर बनाई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। दोनों के बीच चैटिंग के जरिये बात होने लगी। बातचीत करते-करते वह उसे पसंद भी करने लगी। दोनों के बीच शादी की बात हो रही थी। इस दौरान मोबाइल नंबर से जानकारी में आया कि वह कोई युवक नहीं है, बल्कि उसकी रिश्ते की भाभी है। वह फर्जी प्रोफाइल बनाने के बाद उससे बात कर रही है। इस संबंध में बात करने पर उसने इसे मजाक बता दिया। भावनाओं को आहत होने पर पीड़िता ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.