बदायूं, फरवरी 23 -- दातागंज,संवाददाता। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने दातागंज में जन समस्याएं सुनीं, जहां नगर पालिका चेयरपर्सन नैना गुप्ता पर फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट के जरिए चुनाव जीतने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया। सांसद ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और चुनाव रद्द करने की मांग की है। रविवार को दातागंज गेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में उस समय हंगामा हो गया, जब मुकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने सबूतों के साथ दातागंज चेयरपर्सन नैना गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि सामान्य वर्ग से होने के बावजूद उन्होंने प्रभाव का इस्तेमाल कर फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाया और पिछड़ों के हक पर डाका डाला है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई ...