सासाराम, फरवरी 2 -- डेहरी,एक संवाददाता। नौहट्टा प्रखंड में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक नियोजन का मामला सामने आया है। इस संबंध में 17 अगस्त 2025 को नौहट्टा प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में प्रखंड शिक्षा समिति की विशेष बैठक की गई थी। बैठक में मध्य विद्यालय परछा नौहट्टा में कार्यरत प्रखंड शिक्षक नारद ठाकुर के नियोजन से संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान समिति ने पाया कि संबंधित शिक्षक ने फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की थी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए समिति ने नारद ठाकुर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...