हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान फर्जी ढंग से प्रमाण पत्र बनाने वाली संस्था अंजुमन मोमिन अंसार की जांच तेज कर दी है। संस्था की ओर से पांच साल में जारी किए गए प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। संस्था की ओर से जारी दस्तावेजों के आधार पर बने स्थाई निवास और जाति प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाएगी। जिसके बाद सारे प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जाएगा। प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर फर्जी ढंग से प्रमाण पत्र जारी करने वाली एक 'संस्था' का खुलासा किया था। साहूकारा लाइन स्थित एक दुकान में संस्था का दफ्तर चल रहा था। यह संस्था लोगों को मोमिन अंसार और निवास का प्रमाण पत्र जारी कर रही थी। संस्था के इस प्रमाण पत्र के आधार पर लोगों को जाति और स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी किए जा र...