प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- दीपावली के अवसर पर मिलावटीफूड आइटम्स को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मुट्ठीगंज में बड़ी कार्रवाई की। यहां एक कारोबारी के यहां जांच में ट्रेडिंग का लाइसेंस था और वो पैकिंग करते पाया गया। विभाग के अफसरों ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वाहन पर यहां मिले तेल की जांच कराई तो जांच में तेल का नमूना फेल हो गया। इसके बाद 1495 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया। इसकी बाजार में कीमत दो लाख 28 हजार 445 बताई जा रही है। इसके साथ ही 3800 किलोग्राम राइस ब्रॉन तेल सीज कर लिया गया। इसकी बाजार में कीमत चार लाख 94 हजार बताई जा रही है। सारी चीजों को मिलाकर कुल सात लाख 22 हजार 445 रुपये के तेल को सीज किया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा द्वितीय सुशील कुमार ने बताया कि यहां पर प्लास्टिक के इस्तेमाल किए हुए कंटेनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.