कार्यालय संवाददाता, जुलाई 10 -- यूपी के आगरा में लुटेरी दुल्हन ने एक व्यक्ति को लूट लिया। उसका निकाह फर्जी भाई और पिता ने करवाया। मदरसे में मैरिज ब्यूरो चलाने वाले व्यक्तियों ने एक महिला का कथित पिता और भाई बनकर रकाबगंज के युवक से दूसरा निकाह करा दिया। संबंध बनाने की बात आई तो गर्भपात का बहाना बनाकर महिला ने करीब 20 दिन तक पति से दूरी बनाए रखी। मौका पाकर निकाह में दिए गए जेवर और नगदी लेकर चली गई। कथित पिता और भाई महिला को गायब करने का आरोप लगाकर रुपयों की मांग करने लगे। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रकाबगंज की युवती ने बताया कि उसके भाई के निकाह के लिए शाहगंज के दो व्यक्तियों से संपर्क हुआ था। वह मदरसा में ही एनजीओ और मैरिज ब्यूरो संचालित करते थे। उन्होंने एक महिला से निकाह कराने की बात कही। बताया कि महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.