देहरादून, फरवरी 9 -- देहरादून। शहर कोतवाली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों से जुड़े एक संदिग्ध पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने पीओएस लेने के लिए अपना पता भी फर्जी दर्ज कराया था। उपनिरीक्षक अमित कुमार की तहरीर के मुताबिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर मिली शिकायतों की जांच में एक पीओएस कोड की भूमिका संदिग्ध पाई गई। यह कोड अंकुर कुमार अग्रवाल के नाम पर है। जिसमें साहा आलम एजेंट दर्शाया गया है। पुलिस ने जब रिकॉर्ड में दर्ज पते खुड़बुड़ा, लक्ष्मण चौक पर जाकर तस्दीक की, तो वहां अंकुर नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने धोखाधड़ी की नीयत से ही गलत पते का इस्तेमाल किया और साइबर अपराधियों को नंबर उपलब्ध कराए। रविवार को पुलिस ने तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.