हापुड़, मई 19 -- उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मोनाड विश्वविद्यालय में चल रहे फर्जी मार्कशीट और डिग्री रैकेट का पर्दाफाश करते हुए उसके चेयरमैन समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने कैंपस से 1372 फर्जी मार्कशीट व डिग्री, 262 फर्जी प्रोविजनल व माइग्रेसन प्रमाण पत्र, 14 मोबाइल फोन, एक आईपैड, 7 लैपटॉप, 26 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 6.54 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। शनिवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसटीएफ निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जिसमें मोनाड विश्वविद्यालय और हरियाणा के संदीप सेहरावत व उसके सहयोगी राजेश द्वारा फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां तैयार कर मोटी रकम में बेचने की जानकारी मिली थी। शनिवार को सूचना पर संदीप सेहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.