उरई, फरवरी 11 -- उरई। विकास खण्ड रामपुरा के हुसेपुरा सुरई ग्राम पंचायत में वीबी जी राम जी योजना में जॉब कार्डों से जुड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में नौ लाख की निकासी होने पर रोजगार सेवक से वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। रमानीपुर के शिकायतकर्ता शिवनारायन ने गांव में वीबी जी राम जी योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इस पर मनरेगा लोकपाल गंगा सिंह द्वारा की गई जांच में जॉब कार्डों में 'मिसमैच एंट्री' और मनमाने बदलाव सामने आए हैं। रोजगार सेवक पर आरोप है कि उन्होंने कई जॉब कार्डों में धार्मिक समुदायों के खातों में दूसरे समुदाय के सदस्यों को जोड़कर फर्जी भुगतान कराए। दो दर्जन से अधिक जॉबकार्ड संदिग्ध पाए गए। किसी व्यक्ति विशेष के नाम के जॉबकार्ड में किसी दूसरे को जोड़कर भुगतान कराए गए। शिकायतकर्ता शिवनारायण सिंह के जॉब कार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.