लखनऊ, दिसम्बर 11 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। किसान की मौत के बाद फर्जी दस्तावेज के आधार पर वारिस बनकर जमीन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रमुख सचिव गृह से शिकायत के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कैसरबाग के ख्यालीगंज में रहने वाले समीर मिर्जा ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसकी पैतृक संपत्ति मोहनलालगंज के अमेठी में स्थित है। समीर के चाचा खुसरू मिर्जा की 28 अगस्त 2021 को मौत हो गई थी। उसे मार्च 2023 में जानकारी मिली की आरोपी फरीद मिर्जा फर्जी दस्तावेज के आधार पर चाचा का वारिस बनकर जमीन अपने नाम करवाने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने प्रमुख सचिव गृह से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने फरीद मिर्जा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.