सहारनपुर, मई 5 -- सहारनपुर। बसंत विहार निवासी ब्रह्मपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने बेटे का तीसरा जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया है। बताया गया कि पहला जन्म प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया था, जिसमें उसकी जन्मतिथि 12 दिसंबर 2007 दर्ज है। इसके बाद दूसरी ग्राम पंचायत से बना प्रमाण पत्र 22 अक्तूबर 2007 की तिथि दर्शाता है। अब नगर निगम से जारी तीसरे प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 13 दिसंबर 2007 दर्शाई गई है। ब्रह्मपाल सिंह ने सवाल उठाया है कि किसी भी व्यक्ति के लिए केवल एक ही वैध जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए, लेकिन यहां तीन अलग-अलग तिथियों के प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने आशंका जताई है कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर कोई लाभ उठाने की मंशा से यह कार्य किया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.