देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के आरोप में क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विशाल उनकी बहन विधु गुप्ता, मीनाक्षी जिंदल, अंशु गुप्ता और साक्षी गर्ग ने थाना क्लेमनटाउन में तहरीर दी। कहा कि उनके दादा ने वर्ष 1974 में भारुवाला ग्रांट में जमीन खरीदी थी। दादा के निधन के बाद संपत्ति उनके पिता स्व. कृष्ण कुमार के नाम आई और फिर उन्हें और उनकी बहनों को विरासत में मिली। पीड़ित विशाल ने बताया कि जब वह 21 दिसंबर 2024 और 10 जनवरी 2025 को अपनी संपत्ति पर गए तो उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग इसे कब्जाने और बेचने की साजिश कर रहे हैं। जब उन्होंने वकील से संपर्क किया तो पता चला कि अभियुक्त सुखविंदर सिंह ने उप निबंधक का...