फरीदाबाद, जनवरी 7 -- पलवल। होडल थाना क्षेत्र में वाहनों की चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों में बेचने के आरोप में होडल थाना पुलिस ने राम गोपाल की शिकायत के आधार पर सुबेदीन, सलीम, शाहरुख, साहिद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, होडल रामलीला मैदान निवासी राम गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी स्विफ्ट कार फाइनेंस पर थी। उनके साथी धर्मेंद्र ने यह कार ले ली और किस्तों का भुगतान करने का वादा किया। बाद में धर्मेंद्र ने कार को कोट गांव निवासी सुभन उर्फ सुबेदीन को किराए पर दे दिया। शिकायत के अनुसार, सुबेदीन ने राम गोपाल के फर्जी हस्ताक्षर करवाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तैयार कराया और कार को जम्मू-कश्मीर के किसी व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.