अमरोहा, सितम्बर 27 -- अमरोहा। अमरोहा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में एक किसान के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से पांच लाख रुपये का लोन निकालने का मामला सामने आया है। किसान योगेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता के नाम पर केसीसी कार्ड बना है जबकि उन्होंने कभी आवेदन ही नहीं किया। बैंक अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं। डीएम निधि गुप्ता ने मामले में जांच के लिए दो सदस्य कमेटी गठित की है, जिसमें डिप्टी कलक्टर चंद्रकांता, एलडीएम को शामिल किया है। पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.