नोएडा, जनवरी 21 -- -28 फर्जी कार्ड और पांच महंगी कारें आरोपियों की निशानदेही पर बरामद नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस और सीआरटी टीम ने फर्जी दस्तावेजों पर गाड़ियां फाइनेंस कराकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच लग्जरी कारें और 28 कार्ड बरामद हुए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमित गुप्ता, अनुराग उर्फ अमित और नवीन भावरी के रूप में हुई। नवीन पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। अनुराग अलीगढ़ के खैर और अमित गुप्ता दिल्ली के मॉडल टाउन का निवासी है। तीनों आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी पहचान के जरिए बैंकों से वाहन फाइनेंस कराते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पहले अलग-अलग नामों...