सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। मानपुर इलाके में एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवा लिए। दोनों में नाम, पता, जन्मतिथि आदि का बदलाव किया गया। जांच में मामला प्रकाश में आया तो आरोपी के खिलाफ मानपुर थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक पालिसी ने मानपुर थाने में क्षेत्र के ही बिसेंडा निवासी रमजान अली के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में आरोप है कि रमजान ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवा लिए। उनको लेकर कार्रवाई चल रही है। आरोप है कि रमजान ने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पत्नी का नाम, जन्मतिथि और पता में बदलाव कर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए। जिसके जरिए एक पासपोर्ट 29 जुलाई 2011 को जारी कर...