प्रमुख संवाददता, जुलाई 18 -- यूपी के मेरठ में एक युवक को आशिकी भारी पड़ गई। यहां तक कि उसका भेद भी खुल गया। दरअसल इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दरोगा की वर्दी पहनकर युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने खूब मारा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी दरोगा है। फिलहाल आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुजफ्फरनगर के नई मंडी निवासी शुभम राणा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कई वीडियो यूपी पुलिस के दरोगा की वर्दी पहनकर डाली हुई है। सोशल मीडिया पर ही इंचौली क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला से शुभम का परिचय हो गया। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे दिल दे बैठे। शुभम दरोगा की वर्दी पहनकर दो बार महिला से मिलने उसके गांव भी जा चुका था। इस बात का महिला के परिजन विरोध कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.