नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नामों को हटाए जाने का विवाद अब और गहराता जा रहा है। अखिलेश यादव के आरोपों के बाद, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी नागरिक का नाम गलत मंशा से काटा गया है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज होनी चाहिए।संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़: चंद्रशेखर मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही शिकायतों से यह चिंताजनक तथ्य सामने आ रहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम 'फर्जी तरीके' से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.