नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- लखनऊ के विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में फजी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने वाले 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। पहचान छिपाने के लिए आरोपित ने सरदार का भेष रचा था। साथ ही शटरिंग का काम कर रहा था। न्यायालय में प्रस्तुत किया गया मृत्यु प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिला था। जिसके बाद कोर्ट से एनबीडब्लू जारी हुआ था। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील सिंह ने बताया कि बस्ती हरैया निवासी सुशील उर्फ रमेश उर्फ सोनू पाठक के खिलाफ वर्ष 2015 में किशोरी को बहला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार किया था। पीड़िता ने बयान में सुशील पर दुराचार करने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचक संदीप सिंह गौर के मुताबिक वर्ष 2019 में सुशील जमानत पर...