फिरोजाबाद, मार्च 11 -- जेएस विवि के चांसलर, रजिस्ट्रार और दलाल की गिरफ्तारी के बाद जयपुर एसओजी लगातार विवि की फर्जी डिग्री के मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। टीम के पास तमाम सवाल हैं जिनके जवाब उनको नहीं मिल पा रहे हैं। चांसलर कई सवालों पर चुप्पी साध जाते हैं तो कई सवालों का गोलमोल जवाब मिलने से टीम परेशान है। टीम के पास 13 मार्च तक की रिमांड है। अगर इस समय सीमा में उनको सवालों के जवाब नहीं मिल पाए तो आरोपियों की कोर्ट से दोबारा रिमांड बढ़ाने की संस्तुति की जाएगी। वहीं पूरे मामले में जल्द ही जेएस विवि से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इसकी एसओजी जयपुर तैयारी कर रही है। जेएस विवि शिकोहाबाद के कुलाधिपति सुकेश यादव, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा और दलाल अजय भारद्वाज को जयपुर एसओजी और एटीएस ने गिरफ्तार किया था। तीनों को कोर्ट में पेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.