अंबेडकरनगर, जुलाई 15 -- अंबेडकरनगर में तीन शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। करीब एक साल से सस्पेंड चल रहीं तीनों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। दरअसल फर्जी डिग्री की मदद से 20 साल से नौकरी कर रहीं थी। शिक्षा विभाग अब वेतन की रिकवरी करेगा। दो साल पहले जिले की तीन शिक्षिका मांधाता, कंचन और सरोज लता द्वारा किए गए फर्जीवाड़े का खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया था। इसके बाद साल 2024 में तीनों को निलंबित कर दिया गया था। एसटीएफ की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने तीनों को सस्पेंड कर अलग-अलग तारीखों में चार नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब न देने पर बीते जून महीने में पांचवीं और अंतिम नोटिस बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जारी किया। साथ ही चेतावनी दी थी कि इस बार भी जवाब न देने पर सीधे सेवा समाप्त कर दी जाएगी। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.