मुजफ्फरपुर, जनवरी 14 -- मुजफ्फरपुर। टीकाकरण की गलत रिपोर्ट यूविन पोर्टल अपलोड करने पर बोचहां की एएनएम और प्रभारी से जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके पांडेय ने जवाब मांगा है। एएनएम पर आरोप है कि उसने उनसर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 पर यूविन पर बाहर के एक बच्चे को पेंटावेलेंट टीके की तीसरी डोज देने को अपलोड कर दिया, जबकि बच्चे को यह टीका लगा नहीं है। बच्चे को सात जनवरी को टीका लगाने की बात अपलोड की गई है। डीआईओ ने बोचहां प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह एएनएम से इस बात पर स्प्ष्टीकरण पूछें और जिला कार्यालय को भी अवगत कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.