अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी जाति, आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के दो आरोपियों की जमानत अर्जी एडीजे चार (विशेष गैंगस्टर एक्ट) की अदालत ने रद्द कर दी। पिछले माह लखनऊ एसटीएफ ने क्वार्सी पुलिस के साथ मिलकर ये कार्रवाई की थी। इसके तहत क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ निवासी साजिद हुसैन और नईमुद्दीन को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इनके पास से 88 फर्जी आधार कार्ड, दो स्कैनर, फर्जी मोहरे, बरामद हुई थीं। दोनों जन सेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाते थे। अन्य राज्यों के लोग इनके संपर्क में थे। इसमें एक आरोपी आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में ऑपरेटर था, जिसने अधिकृत सॉफ्टवेयर का एक्सेस ले रखा था। प्रति प्रमाण पत्र 20 से 50 रुपये डेबिट होते हैं, जिसके लिए ग्राहक से 300 से 500 रुपये तक लेते थे। दोनों आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.