जमशेदपुर, मई 3 -- चाकुलिया प्रखंड की मटियाबांधी पंचायत के सचिव सुनील महतो को निलंबित कर दिया गया है। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में संलिप्तता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में सुनील महतो का मुख्यालय घाटशिला अनुमंडल कार्यालय रहेगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रिंकु कुमारी ने सुनील महतो के स्पष्टीकरण को सही नहीं मानते हुए यह कार्रवाई की। स्पष्टीकरण में महतो ने बताया कि वह इस मामले में पूरी तरह दोषी है। इस मामले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कंप्यूटर का भी ज्ञान नहीं है। इसलिए उसने अपना लॉग इन और आईडी वीएलई सपन महतो को दे दिया था। उसके स्पष्टीकरण से असंतुष्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सुनील महतो को निलंबित कर दिया है। सुनील महतो व सपन महतो पर मिलीभगत कर 106 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने का आरोप है। दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.