कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी जज बनकर महिलाओं को शादी के झांसे में फंसाने वाला वकील विष्णु शंकर गुप्ता गैंगस्टर बनेगा। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विष्णु पर कर्नलगंज, नवाबगंज, कोतवाली, ग्वालटोली और फजलगंज में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही लखनऊ के हजरतगंज में भी मुकदमा है। वकील विष्णु शंकर गुप्ता ने लखनऊ निवासी नर्सिंग अफसर युवती को मेट्रीमोनियल साइट पर जज अंशुमन विक्रम सिंह बनकर शादी का प्रस्ताव दिया था। उसने खुद को वाराणसी निवासी और सीतापुर में बतौर सिविल जज तैनात होना बताया था। युवती के पिता से नंबर लेने के बाद उससे भी बातचीत करने लगा। युवती को भरोसे में लेकर उसने ठगी का खेल खेला। 4 अगस्त 2025 को बैंक में जमा पूंजी 14 लाख रुपये निकलवा ली। इसके बाद युवती के लखनऊ स्थित घर पर सीमांत अग्रवाल नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.